बंद
    Back

    साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा

    साइबर सुरक्षा शपथ गतिविधि – केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 अखनूर
    केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 अखनूर में 22 जुलाई 2026 को प्रातःकालीन सभा के दौरान साइबर सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा शपथ गतिविधि का आयोजन किया गया।
    इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को डिजिटल तकनीक के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग के प्रति जागरूक करना था। सभी प्रतिभागियों ने अपनी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा करने, किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतने, ऑनलाइन दूसरों का सम्मान करने तथा सुरक्षित एवं सकारात्मक साइबर वातावरण के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली।
    कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया तथा श्री राहुल वर्मा, प्रभारी, साइबर सुरक्षा क्लब द्वारा गतिविधि का समन्वय किया गया।
    सुरक्षित साइबर स्पेस – जागरूक नागरिक, सुरक्षित भविष्य!

    एलबुम मे पड़ी हुई फ़ोटो:4